ईडी ने श्रीनगर में चार ठिकानों पर की छापेमारी
श्रीनगर, 3 नवंबर - प्रवर्तन निदेशालय (ईडी) की ओर से श्रीनगर में चार स्थानों पर छापेमारी की जा रही है। यह कार्रवाई उमर आदिल डार और उसके साथियों से जुड़े आतंकवादी फंडिंग (आतंकवाद के लिए धन मुहैया कराने) के एक मामले के संबंध में की जा रही है।
अधिकारियों के अनुसार, यह जांच उन आरोपों से जुड़ी है, जिनमें कहा गया है कि उमर आदिल डार प्रतिबंधित आतंकवादी संगठन लश्कर-ए-तैयबा के लिए एक 'ओवर ग्राउंड वर्कर' (OGW) के रूप में काम कर रहा था और संगठन से जुड़ी गतिविधियों में सक्रिय रूप से शामिल था।
#ईडी ने श्रीनगर में चार ठिकानों पर की छापेमारी

