दक्षिण आंध्र प्रदेश के तट पर चक्रवात 'मुरासू' के लैंडफॉल की प्रक्रिया शुरू

ओंगोल (आंध्र प्रदेश), 3 नवंबर - दक्षिण आंध्र प्रदेश के तट पर चक्रवात 'मुरासू' के जमीन से टकराने (लैंडफॉल) की प्रक्रिया शुरू हो गई है। ओंगोल के पास कोथापटनम बीच (समुद्र तट) के इलाके में भारी बारिश के साथ-साथ बेहद तेज तूफानी हवाएं चल रही हैं। चक्रवात के लैंडफॉल के दौरान समुद्र तट के आसपास तेज हवाएं देखी जा रही हैं।

#दक्षिण आंध्र प्रदेश के तट पर चक्रवात 'मुरासू' के लैंडफॉल की प्रक्रिया शुरू