दिल्ली में हवा की गुणवत्ता बेहद खराब श्रेणी में, कई इलाकों में AQI 300 के पार

नई दिल्ली, लखनऊ, 10 नवंबर- उत्तर प्रदेश में दिवाली की आतिशबाजी के बाद कई शहरों में हवा की गुणवत्ता बिगड़ गई है। मंगलवार को नोएडा में एयर क्वालिटी इंडेक्स (AQI) 332, बुलंदशहर में 331, गाजियाबाद में 324 और बागपत में 305 दर्ज किया गया। इन सभी शहरों में हवा की गुणवत्ता बेहद खराब श्रेणी में रही। वहीं, रात का तापमान गिरकर 15 डिग्री सेल्सियस तक पहुंच गया।

दिल्ली में भी प्रदूषण की स्थिति गंभीर बनी हुई है। मंगलवार सुबह 6 बजे चांदनी चौक में AQI 400 के पार पहुंच गया, जबकि कई अन्य इलाकों में यह 300 से ऊपर दर्ज किया गया।

बता दें कि 201 से 300 के बीच AQI को खराब, 301 से 400 को बेहद खराब और 401 से 500 के बीच AQI को गंभीर श्रेणी में माना जाता है। गंभीर प्रदूषण स्वस्थ लोगों की सेहत को भी प्रभावित कर सकता है।

#दिल्ली में हवा की गुणवत्ता बेहद खराब श्रेणी में
# कई इलाकों में AQI 300 के पार