प्रधानमंत्री मोदी ने यूक्रेन के राष्ट्रपति से फोन पर की बातचीत

नई दिल्ली, 10 नवंबर- प्रधानमंत्री नरेंद्र मोदी ने बीते दिन यूक्रेन के राष्ट्रपति वोलोदिमिर जेलेंस्की से फोन पर बातचीत की। इस दौरान प्रधानमंत्री मोदी ने रूस-यूक्रेन संघर्ष का शांतिपूर्ण समाधान निकालने के प्रयासों में भारत के पूर्ण समर्थन का भरोसा दिया।

प्रधानमंत्री कार्यालय (PMO) के अनुसार, बातचीत के दौरान मोदी ने कहा कि इस संघर्ष का समाधान बातचीत और कूटनीति के जरिए निकाला जाना चाहिए। उन्होंने भरोसा दिलाया कि भारत शांति प्रयासों में योगदान देने के लिए तैयार है।

प्रधानमंत्री मोदी ने कहा कि भारत इस संघर्ष को मानवीय दृष्टिकोण से देखता है। मोदी पहले भी कई बार कह चुके हैं कि यह युद्ध का समय नहीं है और किसी भी विवाद का समाधान बातचीत के जरिए किया जाना चाहिए।

#प्रधानमंत्री मोदी ने यूक्रेन के राष्ट्रपति से फोन पर की बातचीत