पंजाब और चंडीगढ़ में 2 दिन तक बारिश की संभावना

चंडीगढ़, 10 नवंबर- पंजाब और चंडीगढ़ में नवंबर के दूसरे सप्ताह की शुरुआत के बावजूद ठंड में ज्यादा बढ़ोतरी नहीं हुई है। मौसम विभाग के अनुसार आज (10 नवंबर) प्रदेश में मौसम शुष्क रहेगा। वहीं, 12 और 13 नवंबर को कुछ स्थानों पर हल्की बारिश होने की संभावना है। इसके बाद मौसम फिर से शुष्क रहने की उम्मीद है।

प्रदेश में अधिकतम तापमान में 0.1 डिग्री की गिरावट दर्ज की गई है। इसके बावजूद तापमान सामान्य के करीब बना हुआ है। बठिंडा में सबसे अधिक तापमान 32.4 डिग्री दर्ज किया गया।

दूसरी ओर, औसत न्यूनतम रात्रि तापमान में 0.5 डिग्री की बढ़ोतरी हुई है। यह सामान्य से 3.2 डिग्री अधिक बना हुआ है। प्रदेश में सबसे कम तापमान 12.2 डिग्री पठानकोट में दर्ज किया गया।

#पंजाब और चंडीगढ़ में 2 दिन तक बारिश की संभावना