दिवाली के बाद सरकारी कर्मचारियों को मान सरकार का बड़ा तोहफा, 3 फीसदी बढ़ा DA

चंडीगढ़, 4 नवंबर - पंजाब के मुख्यमंत्री भगवंत मान ने राज्य के सरकारी कर्मचारियों और पेंशनभोगियों को बड़ा तोहफा देते हुए महंगाई भत्ते में 3 प्रतिशत की अतिरिक्त किश्त जारी करने का महत्वपूर्ण ऐलान किया है। चंडीगढ़ में आयोजित एक प्रेस कॉन्फ्रेंस के दौरान मुख्यमंत्री ने इस राहत की घोषणा की।   

राज्य सरकार ने महंगाई भत्ते में 3 फ़ीसदी की बढ़ोतरी की किश्त तुरंत प्रभाव से जारी करने का फैसला लिया है। इस फैसले से पंजाब के लाखों सरकारी कर्मचारियों, सेवानिवृत्त पेंशनरों और उनके परिवारों की टेक-होम सैलरी व पेंशन में बढ़ोतरी होगी। त्योहारों और बढ़ती महंगाई के बीच सरकार का यह कदम कर्मचारियों को बड़ी आर्थिक राहत पहुंचाएगा।

#दिवाली
# सरकारी कर्मचारियों
# मान सरकार
# बड़ा तोहफा