दिल्ली में प्रदूषण का प्रकोप


देश की राजधानी दिल्ली में प्रदूषण का प्रकोप लगातार बढ़ता जा रहा है। हालात ऐसे हो गए हैं कि लोगों के लिए खुले में सांस लेना भी मुश्किल होता जा रहा है। राजधानी की हवा में घुला प्रदूषण अब गंभीर स्तर पर पहुंच चुका है। दिल्ली का वायु गुणवत्ता सूचकांक (AQI) 567 दर्ज किया गया है, जो हवा की बेहद खराब स्थिति को दर्शाता है। पिछले कुछ दिनों से राजधानी में प्रदूषण का स्तर लगातार चिंताजनक बना हुआ है और फिलहाल राहत के कोई संकेत नजर नहीं आ रहे हैं।

दिल्ली के अलग-अलग इलाकों में भी प्रदूषण का स्तर काफी अधिक दर्ज किया गया है। मुंडका में AQI 722 तक पहुंच गया है, जबकि अलीपुर में यह 619 दर्ज हुआ। इसके अलावा पंजाबी बाग में 490, झिलमिल इंडस्ट्रियल एरिया में 479, रोहिणी में 433, सोनिया विहार में 425, मंदिर मार्ग में 418 और बवाना में 361 AQI रिकॉर्ड किया गया है। इन आंकड़ों से साफ है कि राजधानी के कई इलाकों में हवा की गुणवत्ता बेहद चिंताजनक बनी हुई है।

# दिल्ली