Mumbai Cyber Fraud: 88 साल की बुजुर्ग महिला से 1.55 करोड़ की ठगी, दो गिरफ्तार
मुंबई, 4 नवंबर - मुंबई के चेंबूर इलाके में नॉर्थ साइबर पुलिस ने एक बड़े साइबर फ्रॉड का खुलासा करते हुए दो बिचौलियों को गिरफ्तार किया है। इन पर मलाड की रहने वाली 88 साल की एक बुजुर्ग महिला से 1.55 करोड़ रुपये की भारी-भरकम ठगी करने का गंभीर आरोप है। गिरफ्तार किए गए दोनों आरोपियों की पहचान 20 वर्षीय छात्र यश योगेश चौहान और 21 वर्षीय फूड डिलीवरी बॉय समीर बालू भोसले के रूप में हुई है, जो चेंबूर की रमाबाई अंबेडकर कॉलोनी के रहने वाले हैं।
#Mumbai
# Cyber Fraud
# बुजुर्ग महिला
# गिरफ्तार

