मुंबई में बारिश का कहर, भूस्खलन से 20 ट्रेनें रद्द; मुंबई-पुणे एक्सप्रेसवे बंद

महाराष्ट्र, 6 जुलाई- देश के कई राज्यों में मानसून ने रफ्तार पकड़ ली है। महाराष्ट्र में लगातार हो रही भारी बारिश के चलते सोमवार सुबह करजत-लोणावला के भोर घाट सेक्शन में मुंबई-पुणे रेल मार्ग पर दो स्थानों पर भूस्खलन हो गया। इसके कारण तीनों रेलवे लाइनें प्रभावित हो गईं और एहतियात के तौर पर 20 ट्रेनों को रद्द कर दिया गया।

भूस्खलन के चलते मुंबई-पुणे एक्सप्रेसवे को भी अस्थायी रूप से बंद कर दिया गया है। रविवार से मुंबई में लगभग 75 किलोमीटर प्रति घंटे की रफ्तार से तेज हवाएं चल रही हैं, जिससे 142 पेड़ उखड़ गए हैं। खराब मौसम को देखते हुए बृहन्मुंबई महानगरपालिका (बीएमसी) ने आज सभी सरकारी, निजी और नगर निगम के स्कूलों व कॉलेजों में छुट्टी घोषित कर दी है।

इसके अलावा, महाराष्ट्र के माणगांव राष्ट्रीय राजमार्ग (पौड-माणगांव मार्ग) क्षेत्र में भारी बारिश के बाद अगली सूचना तक सभी प्रकार के वाहनों की आवाजाही पर रोक लगा दी गई है। प्रशासन ने लोगों से अनावश्यक यात्रा से बचने और मौसम संबंधी सलाह का पालन करने की अपील की है।

 
#मुंबई बारिश
# मुंबई में भारी बारिश
# महाराष्ट्र बारिश
# Mumbai Rain
# Maharashtra Rain
# Mumbai Flood
# मुंबई बाढ़
# मुंबई-पुणे रेल मार्ग
# Mumbai Pune Railway
# भूस्खलन
# Landslide
# करजत लोणावला
# Karjat Lonavala
# Bhor Ghat Landslide
# 20 ट्रेनें रद्द
# Train Cancell