Mumbai Drug Bust: 2.53 करोड़ की नशीली गोलियां जब्त

मुंबई, 7 अक्टूबर - मुंबई पुलिस की Anti-Narcotics Cell ने नशीली दवाओं की अवैध बिक्री के खिलाफ बड़ी कार्रवाई की है। वर्ली यूनिट ने गोवंडी इलाके में छापेमारी कर करीब 2.53 करोड़ रुपये कीमत की Nitrazepam और Alprazolam Tablets बरामद की हैं। पुलिस के मुताबिक इस कार्रवाई में कुल 9,800 टैबलेट जब्त की गईं। मामले में NDPS Act की धारा 22(C) के तहत केस दर्ज कर आगे की जांच शुरू कर दी गई है। पुलिस को जांच के दौरान सूचना मिली थी कि मुंबई के डॉ. जाकिर हुसैन नगर, गोवंडी इलाके में एक व्यक्ति नशे के लिए इस्तेमाल की जाने वाली प्रतिबंधित दवाओं की बिक्री कर रहा है। सूचना की पुष्टि के बाद Anti-Narcotics Cell, Worli Unit की टीम ने संदिग्ध के घर पर तलाशी अभियान चलाया। इस दौरान भारी मात्रा में नशीली गोलियां बरामद हुईं।

#Mumbai Police
# Anti-Narcotics Cell
# Mumbai Drug Bust