PUDA भवन में ED की कार्रवाई को चुनौती, हाई कोर्ट ने ED से जवाब मांगा
चंडीगढ़, 7 अक्टूबर (प्रो. अवतार सिंह) —ग्रेटर मोहाली एरिया डेवलपमेंट अथॉरिटी (GMADA) और पंजाब सरकार ने सेक्टर-62 में मौजूद PUDA भवन में एनफोर्समेंट डायरेक्टरेट (ED) की सर्च और सर्वे को पंजाब और हरियाणा हाई कोर्ट में चुनौती दी है। इस याचिका पर सुनवाई करते हुए चीफ जस्टिस अश्विनी कुमार मिश्रा और जस्टिस रोहित कपूर की डिवीजन बेंच ने ED से जवाब मांगा है।
याचिका में आरोप लगाया गया है कि 22 से 24 सितंबर के बीच हुई ED की कार्रवाई करीब 50 घंटे तक चली। इस दौरान ऑफिस के अलग-अलग फ्लोर सील कर दिए गए और 30 से ज़्यादा बैग में सरकारी रिकॉर्ड ले जाया गया।
#PUDA भवन

