फिरोजपुर कैंट से पूर्णिया के लिए त्योहार स्पेशल ट्रेन चलेगी, 8 फेरे लगाएगी

 

फिरोजपुर, 05 अक्टूबर ( राकेश चावला) - मंडल कार्यालय, फिरोजपुर से जारी प्रेस विज्ञप्ति के अनुसार आगामी त्योहारों को देखते हुए रेलयात्रियों के सुविधाजनक आवागमन हेतु रेलवे द्वारा फिरोजपुर कैंट-पूर्णिया-फिरोजपुर कैंट आरक्षित त्योहार स्पेशल एक्सप्रेस रेलगाड़ियों का संचालन किया जाएगा।

जानकारी देते हुए वरिष्ठ मंडल वाणिज्य प्रबंधक, उत्तर रेलवे फिरोजपुर बसंत कुमार ने बताया कि -

ट्रेन नंबर 04634 फिरोजपुर कैंट से पूर्णिया:
यह ट्रेन दिनांक 08.10.2026 से 26.11.2026 तक 08 ट्रिप प्रत्येक गुरुवार को फिरोजपुर कैंट से शाम 17:30 बजे प्रस्थान करेगी और 33 घंटे 30 मिनट बाद सुबह 03:00 बजे पूर्णिया पहुंचेगी।

#फिरोजपुर कैंट