पंजाब कैबिनेट ने लिए कई अहम फैसले

चंडीगढ़, 5 अक्टूबर- पंजाब कैबिनेट की बैठक मुख्यमंत्री भगवंत मान की अध्यक्षता में हुई। बैठक के दौरान कई अहम फैसलों को मंजूरी दी गई। बैठक के बाद प्रेस कॉन्फ्रेंस में वित्त मंत्री हरपाल सिंह चीमा ने कैबिनेट के फैसलों की जानकारी दी।

हरपाल सिंह चीमा ने बताया कि कैबिनेट ने पंजाब चुनाव आयोग के तहत नई पोस्ट सृजित करने और नर्सिंग रूल्स-2016 में संशोधन को मंजूरी दी है।

इसके अलावा पठानकोट में विश्व स्तरीय पर्यटन विकसित करने तथा रणजीतगढ़ डेवलपमेंट अथॉरिटी के गठन को भी मंजूरी दी गई है।

#पंजाब कैबिनेट ने लिए कई अहम फैसले