पंजाब और चंडीगढ़ में तीन दिन बारिश की चेतावनी जारी
चंडीगढ़, 5 अक्टूबर- पंजाब और चंडीगढ़ में मौसम एक बार फिर करवट लेने वाला है। मौसम विभाग ने 6 से 9 अक्टूबर के बीच कुछ स्थानों पर बारिश के साथ तेज हवाएं चलने और गरज-तूफान की संभावना जताई है। इस दौरान गरज-तूफान और आकाशीय बिजली गिरने की चेतावनी भी जारी की गई है।
मौसम विभाग के अनुसार इस अवधि में हवा की गति 30 से 40 किलोमीटर प्रति घंटा रह सकती है। वहीं तेज हवाओं के साथ झोंके 50 किलोमीटर प्रति घंटा तक पहुंच सकते हैं।
आज 5 अक्टूबर को प्रदेश में मौसम के शुष्क रहने की संभावना है। रविवार के मुकाबले राज्य में औसत अधिकतम तापमान में करीब 0.2 डिग्री की बढ़ोतरी दर्ज की गई है और अब यह सामान्य के करीब पहुंच गया है।
4 अक्टूबर को पंजाब में सबसे अधिक तापमान बठिंडा में 37.2 डिग्री सेल्सियस दर्ज किया गया।
#पंजाब और चंडीगढ़ में तीन दिन बारिश की चेतावनी जारी

