नशे की बीमारी को जड़ से खत्म करने तक हम न रुकेंगे, न झुकेंगे - मुख्यमंत्री मान
चंडीगढ़, 3 अक्टूबर- मुख्यमंत्री भगवंत सिंह मान ने कहा कि आज महाराजा रणजीत सिंह अकादमी, फिल्लौर में पंजाब पुलिस के अधिकारियों (DGP से लेकर SHO तक) के साथ अहम बैठक की। मुख्यमंत्री मान ने कहा कि 'युद्ध नशे के विरुद्ध' मुहिम के तहत हमने पुलिस को तस्करों के खिलाफ सख्त एक्शन लेने की पूरी खुली छूट दी है।
फोर्स को अत्याधुनिक सुविधाएं देने के साथ-साथ हम बिना सिफारिश 10,000 नई भर्तियां भी करने जा रहे हैं...
उन्होंने कहा कि आइए संकल्प लें कि नशे की बीमारी को जड़ से खत्म करने तक हम न रुकेंगे, न झुकेंगे... हम किसी मां-बहन की आंख में आंसू नहीं आने देंगे और नशा-मुक्त 'रंगला पंजाब' बनाएंगे!
#नशे की बीमारी को जड़ से खत्म करने तक हम न रुकेंगे
# न झुकेंगे - मुख्यमंत्री मान

