एल.पी.यू. हिंसा मामले में सी.बी.आई. जांच की मांग को लेकर हाई कोर्ट में जनहित याचिका दायर, बुधवार को होगी सुनवाई
चंडीगढ़, 29 सितंबर (प्रो. अवतार सिंह) - जालंधर स्थित लवली प्रोफेशनल यूनिवर्सिटी (एल.पी.यू.) में हाल ही में हुई हिंसा का मामला अब पंजाब एवं हरियाणा हाई कोर्ट पहुंच गया है। घटनाक्रम की केंद्रीय जांच ब्यूरो (सी.बी.आई.) से जांच करवाने की मांग को लेकर जनहित याचिका दायर की गई है। याचिका मंगलवार को मुख्य न्यायाधीश अश्वनी कुमार मिश्रा और जस्टिस रोहित कपूर की बेंच के समक्ष तत्काल सुनवाई के लिए पेश की गई, जिस पर बुधवार को सुनवाई करने के लिए अदालत ने सहमति दी है।
#एल.पी.यू. हिंसा मामले में सी.बी.आई. जांच की मांग को लेकर हाई कोर्ट में जनहित याचिका दायर
# बुधवार को होगी सुनवाई

