मुख्यमंत्री के आवास पर शुरू हुई श्री गुरु ग्रंथ साहिब सत्कार संशोधन कमेटी की बैठक
चंडीगढ़, 27 सितंबर (प्रोफेसर अवतार सिंह)- चंडीगढ़ में मुख्यमंत्री भगवंत मान के आवास पर श्री गुरु ग्रंथ साहिब सत्कार संशोधन कमेटी की बैठक शुरू हो गई है।
इस कमेटी में ज्ञानी रघबीर सिंह, संत ज्ञानी हरनाम सिंह खालसा, संत बाबा सेवा सिंह, पूर्व जस्टिस जसपाल सिंह, पूर्व जस्टिस गुरबीर सिंह, पूर्व आईपीएस जतिंदर सिंह औलख और एडवोकेट प्रीत इंदर पाल सिंह शामिल हैं।
#मुख्यमंत्री के आवास पर शुरू हुई श्री गुरु ग्रंथ साहिब सत्कार संशोधन कमेटी की बैठक

