नोएडा: सेक्टर 94 में युवक ने की आत्महत्या, सुपरनोवा सोसायटी में 43वीं मंजिल से लगाई छलांग
नोएडा, 3 अक्टूबर - नोएडा के सेक्टर 94 स्थित सुपरनोवा सोसायटी में एक युवक ने 43वीं मंजिल से छलांग लगाकर अपनी जान दे दी। इतनी ऊंचाई से गिरने के कारण युवक का शरीर बुरी तरह क्षत-विक्षत हो गया और उसके कई टुकड़े हो गए। इस घटना से सोसायटी में हड़कंप मच गया। घटना का एक वीडियो भी वायरल हो रहा है, जिसमें युवक को बिल्डिंग से नीचे गिरते हुए देखा जा सकता है।
घटना का एक वीडियो भी सामने आया है, जिसमें युवक को बिल्डिंग से नीचे गिरते हुए देखा जा सकता है। ऊंचाई से गिरने के कारण युवक का शरीर बुरी तरह क्षत-विक्षत हो गया और घटनास्थल पर खून फैल गया। मृतक की पहचान संभव जैन पुत्र विनय कुमार जैन निवासी मानेसर, गुरुग्राम के रूप में हुई है। वह स्पायरा बिल्डिंग के एक कमरे में एक दिन के लिए अकेले ठहरने आया था।

