ग्रेटर नोएडा में हिट एंड रन केस: तेज रफ्तार कार ने 5 छात्रों को मारी टक्कर
ग्रेटर नोएडा, 19 सितंबर - ग्रेटर नोएडा के नॉलेज पार्क थाना क्षेत्र में तेज रफ्तार कार चालक ने सड़क पर जा रहे पांच छात्रों को टक्कर मार दी। हादसे के बाद आरोपी चालक कार लेकर मौके से फरार हो गया। घटना के बाद मौके पर अफरातफरी मच गई।
इस घटना का वीडियो भी सोशल मीडिया पर वायरल हो रहा है। पुलिस ने मामले में सोशल मीडिया पर वायरल वीडियो के आधार पर आरोपी चालक की तलाश शुरू कर दी है। पुलिस के मुताबिक घटना नॉलेज पार्क थाना क्षेत्र में हुई।
बताया जा रहा है कि छात्र सड़क पर गुजर रहे थे। इसी दौरान तेज रफ्तार कार अनियंत्रित होकर छात्रों की ओर आ गई और एक के बाद एक कई लोगों को टक्कर मार दी। टक्कर लगने से करीब चार से पांच लोग घायल हुए हैं। हादसे के बाद चालक ने कार नहीं रोकी और मौके से फरार हो गया।

