दमोह में महिला और उसके 3 मासूम बच्चों की कुल्हाड़ी से काटकर निर्मम ह/त्या

मध्य प्रदेश, 19 सितंबर - मध्य प्रदेश के दमोह जिले में दिल दहला देने वाली एक खौफनाक घटना सामने आई है। यहां एक ही परिवार के चार लोगों की धारदार हथियार (कुल्हाड़ी) से काटकर दर्दनाक हत्या कर दी गई। मृतकों में एक महिला और उसके तीन मासूम बच्चे शामिल हैं। इस नृशंस हत्या का शक महिला के पति और बच्चों के पिता पर ही जताया जा रहा है।

गांव में पसरा सन्नाटा

प्राप्त जानकारी के अनुसार यह वारदात दमोह जिले के हटा विधानसभा क्षेत्र अंतर्गत मगरोन थाना क्षेत्र के कबीरपुर गांव की है। शनिवार सुबह जब ग्रामीणों को घटना की भनक लगी तो पूरा इलाका दहल उठा। घर के भीतर खेमा पटेल नाम की महिला और उसके तीन बच्चों के खून से लथपथ शव पड़े मिले। चारों की हत्या कुल्हाड़ी से वार करके बेहद बेरहमी से की गई थी।

घटना के बाद से पति फरार, पुलिस जांच में जुटी

वारदात के बाद से ही मृतका का पति द्वारका पटेल मौके से फरार है। उसके अचानक गायब हो जाने की वजह से पुलिस को मुख्य संदेह उसी पर है। आशंका जताई जा रही है कि पारिवारिक विवाद या किसी अन्य वजह से द्वारका ने ही कुल्हाड़ी से अपनी पत्नी और तीनों बच्चों को मौत के घाट उतारा और फरार हो गया।

घटना की सूचना मिलते ही मगरोन थाना पुलिस बल के साथ मौके पर पहुंची और शवों को कब्जे में लेकर पोस्टमार्टम के लिए भेज दिया है। पुलिस ने मामला दर्ज कर आरोपी पति की तलाश में अलग-अलग टीमें बनाकर छापेमारी शुरू कर दी है।
 

#Damoh Murder Case
# Kabirpur Damoh
# Magron Police Station
# MP Quadruple Murder