राज्यसभा टिकट विवाद के बाद अब लंदन जाएंगी मीनाक्षी नटराजन

भोपाल, 19 सितंबर - मध्यप्रदेश से पूर्व सांसद और कांग्रेस नेता मीनाक्षी नटराजन अब करीब 10 महीने के लिए राजनीति से दूरी बनाकर उच्च शिक्षा पर फोकस करने जा रही हैं। नटराजन तेलंगाना कांग्रेस के प्रभारी पद की जिम्मेदारी छोड़ेंगी और 21 सितंबर को पढ़ाई के लिए लंदन रवाना होंगी। जानकारी के अनुसार, नटराजन को लंदन स्कूल ऑफ बिजनेस में अर्थशास्त्र से संबंधित 10 महीने के कोर्स में प्रवेश मिला है। उन्हें इस कोर्स के लिए छात्रवृत्ति भी मिली है। इसके बाद उन्होंने पढ़ाई के लिए लंदन जाने का निर्णय लिया। अपने इस फैसले की जानकारी वे कांग्रेस हाईकमान को दे चुकी हैं। इस बीच नटराजन के स्थान पर तेलंगाना कांग्रेस के नए प्रभारी की नियुक्ति को लेकर पार्टी के भीतर विचार-विमर्श चल रहा है।
 

#राज्यसभा