कावेरी जल विवाद पर राज्यसभा में हंगामे के आसार, कांग्रेस सांसद प्रवीण चक्रवर्ती ने दिया स्थगन प्रस्ताव नोटिस

नई दिल्ली, 29 जुलाई - कावेरी जल विवाद को लेकर संसद के मानसून सत्र में राजनीतिक हलचल तेज हो गई है। कांग्रेस सांसद प्रवीण चक्रवर्ती ने राज्यसभा में स्थगन प्रस्ताव का नोटिस देते हुए इस मुद्दे पर तत्काल चर्चा की मांग की है।

प्रवीण चक्रवर्ती ने अपने नोटिस में आरोप लगाया है कि 27 जुलाई 2026 को जल शक्ति मंत्रालय ने राज्यसभा में कावेरी जल विवाद से जुड़े मामले पर भ्रामक और गुमराह करने वाला जवाब दिया। उन्होंने कहा कि इस विषय पर सदन में विस्तृत चर्चा कर सरकार से स्थिति स्पष्ट कराई जानी चाहिए।

कांग्रेस सांसद ने यह भी मांग उठाई कि कावेरी जल विनियमन समिति (Cauvery Water Regulation Committee - CWRC) द्वारा कर्नाटक को तुरंत 4 टीएमसी फीट (TMC ft) पानी छोड़ने के दिए गए निर्देश पर भी सदन में चर्चा हो। उनका कहना है कि इस आदेश का किसानों, राज्यों के हितों और जल प्रबंधन पर व्यापक प्रभाव पड़ेगा।

इस मुद्दे को लेकर राज्यसभा में विपक्ष सरकार को घेरने की तैयारी में है। अब यह देखना होगा कि सभापति इस स्थगन प्रस्ताव को स्वीकार करते हैं या नहीं और सरकार इस पर क्या जवाब देती है।

 
#कावेरी जल विवाद पर राज्यसभा में हंगामे के आसार
# कांग्रेस सांसद प्रवीण चक्रवर्ती ने दिया स्थगन प्रस्ताव नोटिस