आइए, पंजाब को और रंगला व खुशहाल बनाने का लें संकल्प – मुख्यमंत्री मान
चंडीगढ़, 29 जुलाई – मुख्यमंत्री भगवंत मान ने ट्वीट कर कहा कि उन्हें पटियाला की पावन धरती पर आयोजित 'एक शाम भगवान शिव के साथ' कार्यक्रम में शामिल होने का सौभाग्य प्राप्त हुआ। भगवान शिव की भक्ति में लीन श्रद्धालुओं का प्रेम और उत्साह मन को आध्यात्मिक शांति से भर गया।
उन्होंने कहा कि पंजाब की धरती गुरुओं, पीरों और संतों की पावन भूमि है, जहां सदैव प्रेम, भाईचारे और एकता का संदेश दिया जाता है। हमारी आपसी एकजुटता ही पंजाब की सबसे बड़ी ताकत है।
मुख्यमंत्री ने सभी से आह्वान करते हुए कहा कि आइए, भगवान शिव के आशीर्वाद से मिलकर पंजाब को और अधिक खुशहाल, समृद्ध और रंगला बनाने का संकल्प लें।
#आइए
# पंजाब को और रंगला व खुशहाल बनाने का लें संकल्प – मुख्यमंत्री मान





