यूपी: ट्रक की चपेट में आई पिकअप, तीन लोगों की मौत
लखनऊ, 29 जुलाई - उत्तर प्रदेश के गाजियाबाद जिले में एक दर्दनाक सड़क हादसा हो गया। मोदीनगर के निवाड़ी थाना क्षेत्र में गंगा नहर ट्रैक रोड पर सौंदा पुल के पास मंगलवार देर रात एक ट्रक की टक्कर से पिकअप वाहन में सवार तीन लोगों की मौत हो गई, जबकि एक अन्य व्यक्ति गंभीर रूप से घायल हो गया।
रिपोर्टों के अनुसार, यह हादसा उस समय हुआ जब पिकअप वाहन राजस्थान से हरिद्वार जा रहा था। गंगा नहर ट्रैक रोड पर पिकअप वाहन ट्रक के साइड से टकरा गया। सूचना मिलते ही स्थानीय पुलिस और बचाव दल मौके पर पहुंचे तथा राहत एवं बचाव कार्य शुरू किया।
गंभीर रूप से घायल व्यक्ति को तुरंत अस्पताल पहुंचाया गया, जहां उसका उपचार जारी है। पुलिस ने तीनों शवों को कब्जे में लेकर पोस्टमार्टम के लिए भेज दिया है।

