शार्ट सर्किट से आठ पशुओं की मौ.त  

भवानीगढ़, (संगरूर), 29 जुलाई (रणधीर सिंह फग्गूवाला) – निकटवर्ती गांव नकटे में बीती रात एक दुखद हादसा हुआ, जहां बिजली के शॉर्ट सर्किट के कारण पशुपालक परगट सिंह पुत्र गुरबचन सिंह के आठ मवेशियों की करंट लगने से मौत हो गई।

प्राप्त जानकारी के अनुसार रात में अचानक बिजली का शॉर्ट सर्किट होने से जानवर करंट की चपेट में आ गये। जब तक परिजनों को घटना की जानकारी हुई तब तक आठ पशुओं की मौत हो चुकी थी। इस हादसे से पशुपालक को लाखों रुपये की आर्थिक क्षति हुई है। 

घटना की जानकारी मिलने के बाद ग्रामीण मौके पर जुट गये और प्रशासन से मामले की जांच कर पीड़ित परिवार को उचित मुआवजा देने की मांग की। 

 
#शार्ट सर्किट से आठ पशुओं की मौ.त