लोकसभा में आज पेपर लीक संशोधन विधेयक पर बोल सकते हैं राहुल गांधी
नई दिल्ली, 29 जुलाई- लोकसभा में आज लगातार दूसरे दिन पेपर लीक से संबंधित 'सार्वजनिक परीक्षा (अनुचित साधनों की रोकथाम) संशोधन विधेयक, 2026' पर चर्चा होगी। केंद्रीय मंत्री जितेंद्र सिंह इस विधेयक पर विचार और इसे पारित कराने का प्रस्ताव सदन में पेश करेंगे। विपक्ष के नेता राहुल गांधी के दोपहर 12:30 बजे इस विधेयक पर बोलने की संभावना है।
इसके अलावा केंद्रीय गृह मंत्री अमित शाह लोकसभा में जन्म और मृत्यु पंजीकरण (संशोधन) विधेयक, 2026 पेश करेंगे। वहीं, केंद्रीय मंत्री अर्जुन राम मेघवाल सुप्रीम कोर्ट में न्यायाधीशों की संख्या बढ़ाने से संबंधित एक संशोधन विधेयक सदन में प्रस्तुत करेंगे। विभिन्न मंत्रालयों से जुड़े दस्तावेज भी लोकसभा के पटल पर रखे जाएंगे।
पेपर लीक से संबंधित संशोधन विधेयक पर आज लोकसभा में मतदान भी हो सकता है। इसके बाद इस विधेयक को राज्यसभा में पेश किया जाएगा।

