UP: सहारनपुर में पटाखा फैक्टरी में विस्फोट, चार लोगों की मौत की आशंका, दो के शव मिले
सहारनपुर, 24 जुलाई - सहारनपुर के गंगोह थाना क्षेत्र में स्थित कुंडाबसी गांव के बाहर शुक्रवार शाम एक पटाखा फैक्टरी में हुए भीषण विस्फोट ने चारों ओर तबाही मचा दी। इस दर्दनाक हादसे में चार लोगों की मौत की आशंका है, जबकि दो लोगों के शव बरामद हो गए। शवों के चीथड़े दूर-दूर तक जा गिरे। विस्फोट इतना जबरदस्त था कि इसकी आवाज करीब दो किलोमीटर दूर तक सुनाई दी और आसपास के ग्रामीण दहशत में आ गए।
प्रत्यक्षदर्शियों के अनुसार, शाम के समय अचानक एक जोरदार धमाका हुआ, जिसके बाद फैक्टरी से आग की लपटें उठने लगीं। विस्फोट के समय फैक्टरी में कुल 24 लोग काम कर रहे थे। चार श्रमिकों की मौत की सूचना पर पुलिस पहुंची। दो शव बरामद हो गए, बाकी की छानबीन की जा रही है। मरने वालों की पहचान अभी नहीं हो पाई है। पुलिस-प्रशासन पहचान कराने में जुटा है।

