FIFA World Cup खेलने के कुछ हफ्तों बाद साउथ अफ्रीका के मिडफील्डर जेडेन एडम्स का निधन, फुटबॉल जगत में शोक

नई दिल्ली, 11 जुलाई - फीफा वर्ल्ड कप 2026 में साउथ अफ्रीका का प्रतिनिधित्व करने वाले 25 वर्षीय मिडफील्डर जेडेन एडम्स का निधन हो गया है। उनके अचानक निधन की खबर से फुटबॉल जगत में शोक की लहर दौड़ गई है। एडम्स ने हाल ही में विश्व कप के ग्रुप चरण के तीनों मुकाबलों में साउथ अफ्रीका के लिए खेला था। हालांकि, कनाडा के खिलाफ राउंड ऑफ 32 के मैच में उन्हें अंतिम एकादश में जगह नहीं मिली थी।

जेडेन एडम्स ने 2022 में साउथ अफ्रीका के लिए अंतरराष्ट्रीय फुटबॉल में पदार्पण किया था। वह घरेलू क्लब मैमेलोडी सनडाउन्स के प्रमुख खिलाड़ियों में शामिल थे और देश के उभरते सितारों में उनकी गिनती होती थी।

साउथ अफ्रीका के खेल, कला और संस्कृति मंत्री गेटन मैकेंजी ने उनके निधन पर गहरा दुख जताते हुए कहा कि एडम्स देश के सबसे प्रतिभाशाली फुटबॉलरों में से एक थे। फिलहाल उनकी मौत के कारणों का खुलासा नहीं हुआ है। अधिकारियों ने मामले की जांच शुरू कर दी है और मीडिया व प्रशंसकों से अपुष्ट अटकलें लगाने से बचने की अपील की है। 
 

 
#FIFA World Cup खेलने के कुछ हफ्तों बाद साउथ अफ्रीका के मिडफील्डर जेडेन एडम्स का निधन
# फुटबॉल जगत में शोक