वियतनाम बोट हादसे पर सलमान खुर्शीद बोले- राहुल गांधी ने राहत कार्य तेज करने की अपील की
दिल्ली, 11 जुलाई - वियतनाम में भारतीय पर्यटकों को ले जा रही टूरिस्ट बोट के पलटने की घटना पर पूर्व विदेश मंत्री और कांग्रेस नेता सलमान खुर्शीद ने कहा, "उन्होंने (राहुल गांधी) इस दुर्भाग्यपूर्ण घटना पर अपनी गहरी चिंता पहले ही ज़ाहिर कर दी है। उन्होंने सरकार से यह भी आग्रह किया है कि जल्द से ज़ल्द राहत पहुँचाने के लिए हर संभव कोशिश की जाए। ज़ाहिर है, हम सभी राहुल गांधी की बात का समर्थन करते हैं और उम्मीद करते हैं कि सरकार उनकी बातों और संदेश को पूरी गंभीरता से लेगी।"
#वियतनाम बोट हादसे पर सलमान खुर्शीद बोले- राहुल गांधी ने राहत कार्य तेज करने की अपील की

