दतिया में बगावत: नरोत्तम का टिकट कटा तो झांसी हाईवे जाम, पदाधिकारियों ने दिए इस्तीफे 

दतिया, 10 जुलाई - दतिया विधानसभा उपचुनाव के लिए भाजपा द्वारा पूर्व गृहमंत्री डॉ. नरोत्तम मिश्रा को टिकट नहीं दिए जाने के बाद पार्टी कार्यकर्ताओं में नाराजगी खुलकर सामने आ गई। शुक्रवार को नाराज कार्यकर्ताओं ने दतिया-झांसी हाईवे पर जाम लगा दिया, जिससे करीब तीन किलोमीटर लंबा वाहनों का जाम लग गया। वहीं दतिया उपचुनाव में डॉ. नरोत्तम मिश्रा का टिकट काटने का भारी विरोध हो रहा है। दतिया से भाजपा जिलाध्यक्ष रघुवीर सरण सहित सभी पदाधिकारियों ने इस्तीफा दे दिया है। वहीं पार्टी छोड़ने की चेतावनी भी दी जा रही है।  

प्रदर्शन के दौरान कार्यकर्ताओं ने भाजपा नेतृत्व के फैसले का विरोध करते हुए नारेबाजी की। उनका कहना था कि डॉ. नरोत्तम मिश्रा के स्थान पर घोषित किए गए उम्मीदवार आशुतोष तिवारी को वे नहीं जानते और इस फैसले से कार्यकर्ताओं की भावनाएं आहत हुई हैं। 

दतिया विधानसभा उपचुनाव के लिए भाजपा द्वारा आशुतोष तिवारी को प्रत्याशी बनाए जाने के बाद पार्टी में भूचाल आ गया है। जिला अध्यक्ष रघुवीर सिंह कुशवाहा के नेतृत्व में पार्टी के शीर्ष से लेकर बूथ स्तर तक के पदाधिकारियों ने पदों से इस्तीफे के बाद पार्टी छोड़ने तक की चेतावनी दे दी है। उनका साफ कहना है कि 24 घंटे में डॉ. नरोत्तम मिश्रा को प्रत्याशी नहीं बनाया गया तो सभी पार्टी की प्राथमिक सदस्यता से इस्तीफा दे देंगे।

 
#दतिया
# झांसी
# हाईवे