चन्नी ने भूपेश बघेल को भेजा न्योता, 11 जुलाई को होगी अहम मीटिंग

चंडीगढ़, 10 जुलाई- पूर्व मुख्यमंत्री और कांग्रेस सांसद चरणजीत सिंह चन्नी ने ट्वीट कर कहा कि 11 जुलाई को पंजाब कांग्रेस के प्रभारी भूपेश बघेल को पंजाब आने का निमंत्रण दिया गया है। उन्होंने कहा कि इस बैठक में कांग्रेस कार्यकर्ताओं और पंजाब की जनता की भावनाओं से उन्हें अवगत कराया जाएगा। चन्नी ने बताया कि इस अहम बैठक की मेजबानी वरिष्ठ कांग्रेस नेता राणा गुरजीत सिंह अपने आवास पर करेंगे।

 
#चन्नी
# भूपेश बघेल
# मीटिंग