विजय सांपला को लीगल टीम के साथ एसआईटी के सामने पेश होने की अनुमति
चंडीगढ़, 7 जुलाई (संदीप माहना)- भाजपा के वरिष्ठ नेता और अनुसूचित जाति आयोग के पूर्व अध्यक्ष विजय सांपला सोमवार को एसआईटी के समक्ष पेश होने के लिए चंडीगढ़ के सेक्टर-32 स्थित पंजाब पुलिस ऑफिसर्स इंस्टीट्यूट पहुंचे।
शुरुआत में उन्हें अकेले अंदर जाने के लिए कहा गया और गेट पर रोक दिया गया। हालांकि, सांपला अपनी लीगल टीम को साथ ले जाने पर अड़े रहे। बाद में उन्हें अपनी कानूनी टीम के साथ एसआईटी के सामने पेश होने की अनुमति दे दी गई।
विजय सांपला ने बताया कि एसआईटी ने उन्हें धारा 179 के तहत नोटिस जारी किया है। उनका कहना है कि पूछताछ के दौरान पूछे जाने वाले सवालों का उचित जवाब देने के लिए उनकी लीगल टीम का साथ होना आवश्यक है और कानून भी इसकी अनुमति देता है।
#विजय सांपला को लीगल टीम के साथ एसआईटी के सामने पेश होने की अनुमति

