जम्मू-कश्मीर में स्कूली किताबों के जरिए राष्ट्रविरोधी विचारधारा फैलाने की कोशिश बर्दाश्त नहीं होगी : तरुण चुघ

चंडीगढ़, 5 जुलाई - जम्मू-कश्मीर के सरकारी स्कूलों में इस्तेमाल की जा रही कुछ पाठ्यपुस्तकों को लेकर भाजपा ने कड़ा विरोध जताया है। राज्यसभा सांसद और पार्टी के राष्ट्रीय महासचिव तरुण चुघ ने आरोप लगाया कि इन किताबों में राष्ट्रविरोधी सामग्री को जगह दी गई है। उन्होंने कहा कि इस मामले के लिए जिम्मेदार लोगों के खिलाफ सख्त कानूनी कार्रवाई की जानी चाहिए।

तरुण चुघ ने कहा कि जम्मू-कश्मीर के उपराज्यपाल मनोज सिन्हा द्वारा इस मामले में की गई कार्रवाई स्वागतयोग्य है। उन्होंने कहा कि इससे स्पष्ट संदेश जाता है कि राष्ट्रविरोधी सामग्री को किसी भी परिस्थिति में बर्दाश्त नहीं किया जाएगा।

उन्होंने शिक्षा व्यवस्था को राष्ट्र निर्माण का महत्वपूर्ण आधार बताते हुए कहा कि पाठ्यपुस्तकों में तथ्यों के साथ छेड़छाड़ या राष्ट्रविरोधी विचारधारा को बढ़ावा देना किसी भी कीमत पर स्वीकार नहीं किया जा सकता। 

 
#जम्मू-कश्मीर में स्कूली किताबों के जरिए राष्ट्रविरोधी विचारधारा फैलाने की कोशिश बर्दाश्त नहीं होगी : तरुण चुघ