कैलाश मानसरोवर यात्रा 2026: पहले जत्थे का CM धामी ने किया स्वागत
टनकपुर, 5 जुलाई - उत्तराखंड के मुख्यमंत्री पुष्कर सिंह धामी ने कैलाश मानसरोवर यात्रा 2026 के लिए आए पहले दल का स्वागत किया।
उत्तराखंड के मुख्यमंत्री पुष्कर सिंह धामी ने कहा, "देवभूमि उत्तराखंड की पावन धरा से कैलाश मानसरोवर की यात्रा के लिए पहले दल को यहां से रवाना करना मेरे लिए केवल प्रशासनिक दायित्व मात्र नहीं है बल्कि आप सबके माध्यम से भगवान भोलेनाथ के चरणों में नतमस्तक होने का यह सौभाग्यपूर्ण क्षण रहा है... कैलाश मानसरोवर की यात्रा कोई साधारण यात्रा नहीं है और न ही ये पहाड़ों को लांगने का कोई अवसर है... ये यात्रा आत्मा से परमात्मा के मिलन की यात्रा है, स्वयं को सृष्टि में समाहित करने की यात्रा है।
#CM धामी

