ट्रक और कार की टक्कर के बाद ज़ीरकपुर-पटियाला रोड पर लंबा ट्रैफिक जाम

जीरकपुर, 7 जुलाई (मनिंदर सिंह) - आज सुबह जीरकपुर-पटियाला रोड पर लकी ढाबा के पास हुए एक सड़क हादसे में एक कार बुरी तरह डैमेज हो गई। हालांकि इस हादसे में किसी की जान नहीं गई, लेकिन हादसे की वजह से सड़क पर लंबा ट्रैफिक जाम लग गया। इस वजह से राहगीरों को भारी दिक्कतों का सामना करना पड़ा। ट्रैफिक पुलिस जीरकपुर और SSF की टीम मौके पर पहुंची और दोनों गाड़ियों को सड़क के एक तरफ करके ट्रैफिक को चालू करवाया। जानकारी के मुताबिक, इस मामले में पुलिस में कोई शिकायत दर्ज नहीं कराई गई है और दोनों पक्षों ने आपसी सहमति से राजीनामा कर लिया है।

#Road Accident