डेरा ब्यास जा रही बस की ट्रक से जोरदार टक्कर
पठानकोट, 20 जून - डेरा ब्यास जा रही एक बस की ट्रक से टक्कर हो गई। जानकारी के मुताबिक, यात्रियों से भरी बस और ट्रक के बीच जोरदार टक्कर हुई, जिसके बाद ट्रक खेतों में पलट गया। बस में 30 यात्री सवार थे। यह हादसा गांव नरोट जैमल सिंह के पास हुआ। करीब डेढ़ दर्जन यात्री घायल हो गए।
#Road Accident

