महाराष्ट्र: बेस्ट की हड़ताल दूसरे दिन भी जारी, बसें नहीं चलने से लोग परेशान
मुंबई , 20 जून - महाराष्ट्र के परिवहन मंत्री की अपील और ‘आवश्यक सेवा रखरखाव अधिनियम लागू किए जाने के बावजूद ‘बृहन्मुंबई इलेक्ट्रिक सप्लाई एंड ट्रांसपोर्ट’ (बेस्ट) के कर्मचारी शनिवार को दूसरे दिन भी हड़ताल पर हैं, जिससे आम लोगों को परेशानी का सामना करना पड़ रहा है।
शहर भर में अपनी मंज़िल तक पहुंचने के लिए यात्रियों को खचाखच भरी लोकल ट्रेनों और मेट्रो सेवाओं, टैक्सियों, ऑटो-रिक्शा और ऐप आधारित कैब सेवा पर निर्भर रहना पड़ रहा है।
बेस्ट संयुक्त कामगार कृति समिति के संयोजक उदय अंबोनकर ने शुक्रवार देर रात ‘पीटीआई-भाषा’ को बताया ‘‘किसी ठोस फैसले के अभाव में, हमने अपना आंदोलन जारी रखने का फ़ैसला किया है।’’
#महाराष्ट्र: बेस्ट

