लुधियाना में शिरोमणि अकाली दल के खिलाफ AAP का प्रदर्शन, लगाए गंभीर आरोप
लुधियाना, 20 जून (रूपेश कुमार) – आम आदमी पार्टी ने आज लुधियाना में शिरोमणि अकाली दल के खिलाफ विरोध प्रदर्शन किया। इस दौरान पार्टी नेताओं और कार्यकर्ताओं ने अकाली दल के अध्यक्ष सुखबीर सिंह बादल और बिक्रम सिंह मजीठिया के खिलाफ नारे भी लगाए।
पार्टी नेताओं ने आरोप लगाया कि शिरोमणि अकाली दल एक फर्जी वीडियो के जरिए मुख्यमंत्री भगवंत मान की छवि खराब करने की कोशिश कर रहा है। लुधियाना समेत राज्य के अलग-अलग हिस्सों में आज विरोध प्रदर्शन हो रहे हैं।
#Aam Aadmi Party
# Protest

