मथुरा में PNG पाइपलाइन लीकेज से हड़कंप, दिल्ली-आगरा हाईवे पर गैस रिसाव से मची अफरा-तफरी


मथुरा, उत्तर प्रदेश 20 जून : उत्तर प्रदेश के मथुरा जिले में उस समय हड़कंप मच गया, जब गोवर्धन चौक के पास JCB से चल रहे खुदाई कार्य के दौरान PNG गैस पाइपलाइन क्षतिग्रस्त हो गई। पाइपलाइन टूटते ही तेज दबाव के साथ गैस का रिसाव शुरू हो गया, जिससे इलाके में अफरा-तफरी का माहौल बन गया। घटना दिल्ली-आगरा हाईवे के समीप हुई, जहां गैस के दबाव के कारण धूल और मिट्टी का बड़ा गुबार आसमान में उठता दिखाई दिया। रिसाव की सूचना मिलते ही स्थानीय प्रशासन और फायर ब्रिगेड की टीमें मौके पर पहुंच गईं और सुरक्षा के मद्देनजर आसपास के क्षेत्र को खाली कराया गया।

#मथुरा में PNG पाइपलाइन