नाथू ला दर्रे से आज से शुरू होगी कैलाश मानसरोवर यात्रा, 10 जत्थों में यात्रा करेंगे 500 तीर्थयात्री
नई दिल्ली, 20 जून - कैलाश मानसरोवर यात्रा की शनिवार को शुरुआत हो रही है। तीर्थयात्रियों का पहला जत्था सिक्किम के नाथू ला दर्रे से अपनी आध्यात्मिक यात्रा शुरू करेगा। इस साल कुल 500 तीर्थयात्री नाथू ला मार्ग से यात्रा करेंगे।
तीर्थयात्रियों को 50-50 प्रतिभागियों के 10 जत्थों में बांटा गया है। यात्रा के दौरान बेहतर तालमेल और जरूरी मदद के लिए हर जत्थे के साथ एक संपर्क अधिकारी और एक मेडिकल असिस्टेंट होगा।
#कैलाश मानसरोवर

