लुधियाना पुलिस ने ATM से पैसे चुराने वाले किये काबू
लुधियाना , 19 जून - पुलिस ने ATM से पैसे चुराने वाले दो आरोपियों को गिरफ्तार किया, 13 लाख 75 हजार 700 रुपये बरामद किए।
लुधियाना लुधियाना पुलिस ने थाना डिवीजन नंबर 6 के तहत इलाके में प्रताप चौक के पास बैंक ऑफ बड़ौदा के ATM से पैसे चोरी करने के मामले को सुलझाते हुए दो आरोपियों को गिरफ्तार किया है। गिरफ्तार आरोपियों की पहचान सुकांशु महाजन उर्फ सैंटी निवासी अमृतसर और वसीम खान उर्फ मोंटू निवासी अमेठी, उत्तर प्रदेश के रूप में हुई है। पुलिस ने आरोपियों के कब्जे से 13,75 हजार 700 रुपये भी बरामद किए हैं।
प्रेस कॉन्फ्रेंस को संबोधित करते हुए पुलिस अधिकारी ने कहा कि इन आरोपियों ने कल प्रताप चौक के पास बैंक ऑफ बड़ौदा के ATM से 17 लाख 98 हजार रुपये चुराए थे। जिसके बाद पुलिस ने कार्रवाई करते हुए इन आरोपियों को उत्तर प्रदेश से गिरफ्तार कर लिया। इन आरोपियों के कब्जे से करीब 13 लाख 75 हजार 700 रुपये भी बरामद किए गए हैं। उन्होंने कहा कि गिरफ्तार आरोपी सुकांशु महाजन उर्फ सैंटी अमृतसर और वसीम खान उर्फ मोंटू अमेठी उत्तर प्रदेश के रहने वाले हैं। उन्होंने कहा कि गिरफ्तार आरोपियों से आगे पूछताछ की जा रही है ताकि पता चल सके कि उन्होंने अब तक कितनी वारदातें की हैं।

