शिमला के बाद अब किन्नौर में बड़ा लैंडस्लाइड, मकानों और पेट्रोल पंप पर मंडराया खतरा

 

किन्नौर, 19 जून -  शिमला में हाल ही में हुए भूस्खलन की घटनाओं के बाद अब किन्नौर जिले के पॉवरी क्षेत्र से बड़े लैंडस्लाइड की खबर सामने आई है। पेट्रोल पंप के समीप सतलुज नदी की ओर बने आवासीय मकानों के नीचे भारी भूस्खलन हुआ है, जिससे क्षेत्र में चिंता का माहौल बन गया है।

जानकारी के अनुसार, यह इलाका 450 मेगावाट की निर्माणाधीन शॉन्गठोंग-करछाम पावर प्रोजेक्ट के अंतर्गत चल रहे बैराज निर्माण कार्य के कारण लंबे समय से भू-धंसाव और भूमि खिसकने की समस्या का सामना कर रहा है। स्थानीय लोगों का कहना है कि लगातार हो रही भू-स्खलन गतिविधियों से क्षेत्र की स्थिरता प्रभावित हुई है।

भूस्खलन के कारण आसपास स्थित आवासीय भवनों और पेट्रोल पंप की सुरक्षा पर खतरा उत्पन्न हो गया है। प्रभावित क्षेत्र राष्ट्रीय राजमार्ग-05 के किनारे स्थित होने के कारण प्रशासन भी स्थिति पर लगातार नजर बनाए हुए है।

#शिमला