कांगड़ा दौरे पर मुख्यमंत्री सुक्खू, महाराणा प्रताप जयंती समारोह में हुए शामिल
पठीयार में इनडोर स्पोर्ट्स कॉम्प्लेक्स का शिलान्यास
कांगड़ा , 17 जून - हिमाचल प्रदेश के मुख्यमंत्री सुखविंदर सिंह सुक्खू बुधवार को कांगड़ा दौरे पर पहुंचे। इस दौरान उन्होंने नगरोटा बगवां विधानसभा क्षेत्र के पठीयार स्थित महाराणा प्रताप इंटरनेशनल स्कूल में आयोजित महाराणा प्रताप जयंती समारोह में मुख्य अतिथि के रूप में शिरकत की। कार्यक्रम में राजपूत महासभा द्वारा मुख्यमंत्री को तलवार भेंट कर सम्मानित किया गया।
समारोह में जिला कांगड़ा सहित प्रदेश के विभिन्न जिलों से बड़ी संख्या में राजपूत समाज के लोग उपस्थित रहे। मुख्यमंत्री ने स्कूल परिसर में प्रस्तावित इनडोर स्पोर्ट्स कॉम्प्लेक्स का शिलान्यास भी किया। उन्होंने कहा कि बच्चों की मांग को देखते हुए इनडोर स्टेडियम का निर्माण किया जा रहा है, जिससे क्षेत्र के युवाओं और खिलाड़ियों को बेहतर खेल सुविधाएं उपलब्ध होंगी।

