प्रधानमंत्री मोदी ने 12 वर्षों में भारत को सुरक्षा के मजबूत गढ़ के रूप में तैयार किया: शाह  


   
     नयी दिल्ली, 17 जून (भाषा) केंद्रीय गृह मंत्री अमित शाह ने नरेन्द्र मोदी के नेतृत्व वाली सरकार के 12 वर्ष पूरे होने पर बुधवार को इसकी सराहना की और कहा कि इस अवधि में देश को सुरक्षा के एक ऐसे मजबूत गढ़ के रूप में फिर से तैयार किया गया है जो नागरिकों की रक्षा करता है एवं दुश्मनों को तबाह कर देता है। 
     शाह ने'एक्स पर एक पोस्ट में कहा कि मोदी सरकार के नेतृत्व में भारत ने राष्ट्रीय सुरक्षा के प्रति अपनी ²ढ़ प्रतिबद्धता की ऐसी मिसालें कायम की हैं जिनकी दुनिया सराहना करती है। 
     उन्होंने कहा,''मोदी सरकार के 12 वर्षों में, हमारे देश को सुरक्षा के एक ऐसे मजबूत गढ़ के रूप में फिर से तैयार किया गया है जो नागरिकों की रक्षा करता है और दुश्मनों को तबाह कर देता है।'    

#शाह सुरक्षा