उप्र: ग्राम समाज की जमीन पर बनी मस्जिद अतिक्रमण हटाओ अभियान के तहत ढहाई गई
मुरादाबाद (उप्र), 17 जून (भाषा) मुरादाबाद जिले के भगतपुर थाना क्षेत्र के बेर खेड़ा गांव में प्रशासन ने कथित तौर पर ग्राम समाज की जमीन पर बनी एक मस्जिद को बुलडोजर की मदद से ढहा दिया। अधिकारियों ने बुधवार को यह जानकारी दी।
पुलिस अधीक्षक (ग्रामीण) कुंवर आकाश सिंह ने बताया कि कार्रवाई के दौरान पुलिस और राजस्व विभाग की टीम मौजूद थीं और क्षेत्र में व्यापक सुरक्षा व्यवस्था की गई थी।
#उप्र
#मस्जिद

