उत्तर प्रदेश में ग्रीष्मकालीन अवकाश बढ़ाने का लिया निर्णय  


लखनऊ , 16 जून -  भीषण गर्मी और हीटवेव को देखते हुए प्रदेश सरकार ने परिषदीय विद्यालयों में ग्रीष्मकालीन अवकाश बढ़ाने का निर्णय लिया है। अब उत्तर प्रदेश बेसिक शिक्षा परिषद के नियंत्रणाधीन संचालित एवं मान्यता प्राप्त विद्यालयों में 25 जून से पठन-पाठन शुरू होगा, जबकि पहले विद्यालय 16 जून से खुलने थे।

#उत्तर प्रदेश