बंगाल: तृणमूल का संकट गहराया, शोभनदेव सर्वदलीय बैठक में नहीं बुलाये गये, बागी गुट को न्योता
कोलकत्ता , 16 जून - पश्चिम बंगाल विधानसभा में तृणमूल कांग्रेस के अंदर की फूट मंगलवार को एक बार फिर सामने आई। बजट सत्र से पहले बुलाई गई सर्वदलीय बैठक में ममता बनर्जी के वफादार विधायकों को नहीं बुलाया गया, जबकि विपक्ष के नेता रिताब्रता बनर्जी के नेतृत्व वाले बागी गुट के सदस्यों को निमंत्रण मिला।
यह घटनाक्रम ऐसे समय में हुआ है जब विधानसभा में मुख्य विपक्षी दल के तौर पर उभरने के बावजूद तृणमूल अभूतपूर्व आंतरिक बगावत से जूझ रही है, फलस्वरूप विधानसभा के भीतर सत्ता का संतुलन बदल गया है। बजट सत्र 18 जून से शुरू होने वाला है।
#बंगाल: तृणमूल

