NCPI: नेशनलिस्ट सिटिजंस पार्टी ऑफ इंडिया ने नए अध्यक्ष का किया एलान
*ज्योतिप्रकाश चटर्जी को मिली जिम्मेदारी
नई दिल्ली, 16 जून - तृणमूल कांग्रेस (टीएमसी) के बागी सांसदों के गुट के नेशनलिस्ट सिटिजंस पार्टी ऑफ इंडिया (एनसीपीआई) में विलय के बाद यह छोटी राजनीतिक पार्टी अचानक चर्चा में आ गई है। इसी बीच पार्टी ने ज्योतिप्रकाश चटर्जी को अपना नया राष्ट्रीय अध्यक्ष नियुक्त किया है। यह जानकारी टीएमसी के बागी खेमे की प्रमुख नेता काकोली घोष दस्तीदार ने दी।
#NCPI: नेशनलिस्ट सिटिजंस पार्टी ऑफ इंडिया

