इंदौर में BRICS कृषि मंत्रियों की बैठक, केंद्रीय मंत्री शिवराज सिंह चौहान हुए शामिल
इंदौर (मध्य प्रदेश)12 , जून इंदौर में BRICS देशों के कृषि मंत्रियों की महत्वपूर्ण बैठक आयोजित की गई। इस बैठक में केंद्रीय कृषि एवं किसान कल्याण मंत्री शिवराज सिंह चौहान ने हिस्सा लिया। बैठक के दौरान सदस्य देशों के बीच कृषि क्षेत्र में सहयोग, खाद्य सुरक्षा, टिकाऊ खेती और आधुनिक तकनीकों के उपयोग पर चर्चा हुई।
#इंदौर

