पूर्व TMC विधायक के भाई पर लटकी तलवार, कांचरापाड़ा के स्कूल में करोड़ों कैश मिलने से हड़कंप

 

उत्तर 24 परगना (पश्चिम बंगाल),11, जून,  पश्चिम बंगाल के उत्तर 24 परगना जिले के कांचरापाड़ा से एक बड़ी खबर सामने आई है। यहां एक निजी स्कूल से भारी मात्रा में नकदी बरामद की गई है। सूत्रों के अनुसार, बरामद रकम 1 करोड़ 70 लाख रुपये से अधिक बताई जा रही है।
जानकारी के मुताबिक, इस स्कूल की मैनेजमेंट कमिटी के अध्यक्ष कमल अधिकारी हैं। कमल अधिकारी, बिज़पुर विधानसभा क्षेत्र से तृणमूल कांग्रेस के पूर्व विधायक सुबोध अधिकारी के भाई हैं।

#TMC विधायक